Pratapgarh Kunda News: बात नहीं करने पर किशोरियों को पीटा, दो पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 21 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के जहानाबाद गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 20 अक्तूबर को करीब 11:30 बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी और बड़े पापा की बेटी गांव के पास बकरी चरा रही थी। तभी गांव के ही संतोष कुमार, प्रदीप सरोज पहुंचे और दोनों लड़कियों से बात करने को कहा। जब उन्होंने बात करने से इनकार किया तो गालियां देते हुए उन्हें पीटने लगे। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.