प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धरौली ब्रेकर के पास रविवार को बाइक फिसलने से महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उषा देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बोधी पट्टी गांव निवासी 50 वर्षीय उषा देवी पत्नी राजेश कुमार, ममता पत्नी राजेश कुमार और रमेश के साथ पर्वतपुर सुलेमान गांव जा रही थीं। बताया गया कि आसपुर देवसरा थानाक्षेत्र के धरौली ब्रेकर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पट्टी पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उषा देवी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रे...