प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। पट्टी कस्बे में चौराहे पर मंगलवार को बाइक खड़ी करने के बाद उस पर खड़े होकर स्टंट करना युवक को भारी पड़ा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 17 हजार रुपये का चालान कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस के अनुसार, बाइक पट्टी कोतवाली के ही अंतपुर निवासी झल्लर पटेल के नाम पर रजिस्टर्ड है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...