प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। दोपहर में मां के साथ मंदिर दर्शन करने जा रहे मासूम को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। इकलौते मासूम बेटे के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।बाघराय थाना क्षेत्र के दलन का पुरवा चकवड़ गांव निवासी राजू की पत्नी रंजना अपने 11 वर्षीय मासूम बेटे शनि के साथ सोमवार को दोपहर में पैदल ही कामाक्षीधाम कमासिन दर्शन पूजन को जा रही थी। जैसे ही मां-बेटे आई का पुरवा चौराहे के पास पहुंचे। तेज रफ्तार बाइक सवार ने शनि को जोरदार टक्कर मार दी। वह गिरा तो बाइक सवार उसे कुचलता हुआ भागा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अपनी आंखों के सामने इकलौते बेटे के प्राण पखेरु उड़ते देख ...