प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 9 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थानाक्षेत्र के अमरगढ़ पेट्रोल पंप के आगे तेलियानी गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आ रही दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर सवार दंपती और उनकी बेटी घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जौनपुर के सुजानगंज थानाक्षेत्र के सराय पड़ी गांव निवासी चंदन निषाद रविवार सुबह करीब सात बजे अपनी पत्नी किरण और आठ वर्षीय बेटी शीतल के साथ बाइक से दर्शन के लिए आसपुर देवसरा क्षेत्र के रास्ते विजेथुआ धाम जा रहे थे। अमरगढ़ पेट्रोल पंप के आगे तेलियानी गांव के पास सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों लोग बाइक सहित गिरकर घायल हो गए। चंदन का पैर टूट गया। पत्नी किरण और बेटी शीतल क...