Pratapgarh Kunda News: बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 16 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। साइकिल सवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत से परिजनों में रोना पीटना मच गया। महेशगंज थानाक्षेत्र के सरांय सदभावा फत्ते डीह बलई गांव निवासी भगवती प्रसाद का 58 वर्षीय बेटा ओम प्रकाश 15 अगस्त की सुबह करीब पौने आठ बजे साइकिल से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह डीह बलई प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा, तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में उसे सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी रहने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। मृतक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.