प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 26 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के रुप का पुरवा ऐंधा गांव निवासी प्रदीप श्रीवास्तव का 20 वर्षीय बेटा प्रियांश श्रीवास्तव, गांव के ही अपने साथी अनिल शुक्ला के 46 वर्षीय बेटे राजेश शुक्ला के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही झींगुर गांव के सामने पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दोनों घायल हो गए। हथिगवां थाना क्षेत्र के बछरौली गांव निवासी अशोक यादव का 25 वर्षीय बेटा अजय यादव बाइक से कहीं जा रहा था। हाईवे पर बाईपास के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...