प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। स्कूल बस से उतरकर पीछे की ओर से सड़क पार रहा केजी का छात्र तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चला रहा दरोगा उसे सीएचसी पट्टी ले गया। यहां से मेडिकल कॉलेज फिर प्रयागराज रेफर कर दिया गया। इलाके के लोगों में बस से उतरे बच्चों को सड़क पार कराने में लापरवाही को लेकर गुस्सा है।कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर गांव निवासी दीपक सिंह का छह वर्षीय बेटा श्रेयस लौवार गांव स्थित बीकेडी एकेडमी में केजी का छात्र है। वह गुरुवार अपराह्न करीब दो बजे स्कूल बस से घर आ रहा था। यह भी पढ़ें- Kannauj News: ट्रैक्टर से टकराई स्कूल वैन, कई बच्चे घायल गांव के पास सड़क पर बाईं ओर उतरा। कुछ बच्चों के साथ बस के पीछे से सड़क पार करने लगा। तभी पट्टी की ओर जा रही कार ने उसे ...