प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 9 -- Pratapgarh Kunda News: बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापुर गांव निवासी रामदेव का 35 वर्षीय बेटा बस चालक है। बुधवार रात बस लेकर वह घर आया, घर पर बस खड़ी कर खेत की ओर जा रहा था। राजापुर ठेके के पास शराब पी रहे चार युवक उसे गालियां देने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लात घूंसा और लोहे की रॉड से जमकर पीटा जिससे वह गंभीर घायल हो गया। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने गुरुवार को पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी। आरोपियों के परिजन मामले में समझौते का दबाव बनाते रहे। एसओ संदीप कुमार तिवारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जो सही होगा रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...