Pratapgarh Kunda News: बस की टक्कर से लोडर मैजिक पलटी, ड्राइवर जख्मी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 4 -- Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर बाजार में पहाड़पुर मोड़ पर मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे प्राइवेट बस और लोडर मैजिक की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद लोडर मैजिक राजमार्ग किनारे पलट गया। घटना में मैजिक चालक 45 वर्षीय राजेश मिश्रा निवासी थाना अंतू घायल हो गया। जबकि घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। प्राइवेट बस सवारी लेकर लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग ओर रायबरेली की तरफ से प्रतापगढ़ की तरफ जा रही थी। लोडर मैजिक हार्डवेयर का सामान लोडकर प्रतापगढ़ से लालगंज की तरफ जा रही थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लालगंज ट्रामा सेंटर भेजा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: डिवाइडर से टकराकर अप्पे से भिड़ा टैंकर, दुकान में घुसा इधर मैजिक पलटने से राजमार्ग पर कुछ देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.