Pratapgarh Kunda News: बर्थडे पार्टी में लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 10 -- Pratapgarh Kunda News: लीलापुर थाना क्षेत्र के रघवापुर गांव में गुरुवार रात आयोजित बर्थडे पार्टी में लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की गई। इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि 'हिन्दुस्तान' अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बर्थडे पार्टी आयोजित करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है। उन लोगों ने रिश्तेदार की बंदूक से फायरिंग किए जाने की जानकारी दी। एसओ अमला सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.