प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 14 -- Pratapgarh Kunda News: नगर पंचायत हीरागंज के वार्ड नंबर छह स्थित कम्पोजिट विद्यालय गोगहर में शुक्रवार को विद्यालय के शिक्षक सजन लाल के प्रयास से 138 छात्र-छात्राओं को स्पोर्ट्स ड्रेस वितरित की गई। इसके पहले छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में खंड शिक्षाधिकारी आशीष मिश्र, व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरागंज विनोद यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजकरन सरोज, महामंत्री विजय यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभावती पाल, राजेश्वरी तिवारी, संतोष त्रिपाठी, वर्षा देवी, अनीता देवी, ज्ञान तिवारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...