प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 30 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव निवासी गुड़िया देवी पत्नी राकेश कुमार प्रजापति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 28 अक्तूबर की शाम पांच बजे बच्चों के विवाद में मोहल्ले की लोगों ने उसे लाठी-डंडे और रॉड से पीटा। आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता गुड़िया देवी की तहरीर पर पुलिस ने अकील अहमद, उसकी पत्नी किसमतुनिशा, बेटे नुजहद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जमीन के विवाद में मां-बेटी को पीटा, चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...