प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 26 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थानाक्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी सीमा देवी पत्नी दीपक पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 11 बजे बच्चों के विवाद में पड़ोसी गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपी उसे लाठी से पीटने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। परिजनों ने घायल सीमा पटेल का सीएचसी में इलाज कराया और पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित सीमा देवी की तहरीर पर पुलिस ने सविता, रन्नू, सुग्गन, पुरुषोत्तम की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...