प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 12 -- Pratapgarh Kunda News: रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। घर में रखे लोहे के बक्से से लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर देकर दिलीपपुर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। दिलीपपुर थानाक्षेत्र के दिलीपपुर निवासी सचिदानंद पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घर के कमरे में लोहे के बक्से में उनकी पत्नी रेखा ने अपने लाखों रुपये के जेवरात रखे थे। शुक्रवार सुबह बक्से का ताला टूटा था और जेवरात गायब थे। कमरे की आलमारी सहित पूरे घर में तलाश की गई, लेकिन जेवरात का कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार देर शाम सचिदानंद ने दिलीपपुर थाने में चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह ने बताया कि जेवरात चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज...