प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 22 -- Pratapgarh Kunda News: नगर पंचायत मानिकपुर के चौकापारपुर मोहल्ला निवासी राजू सोनकर उर्फ सऊदी के खिलाफ मानिकपुर थाने बकरी चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। आरोपिक राजू सोनकर ने नौ अगस्त 2026 को अपने साथी के साथ मिलकर पूरे अली नकी मोहल्ले से सात बकरियां चोरी कार से उठा ले गए। दोनों ने आपस में बकरियों का बंटवारा कर लिया। आरोपित के हिस्से में तीन बकरी आई, जिसे उसने नौ हजार रुपये में बेच दिया और घटना के बाद से ही फरार हो गया। मंगलवार को उपनिरीक्षक मनोज पाण्डेय ने आरोपित राजू सोनकर उर्फ सऊदी को गिरफ्तार किया। आरोपित ने बताया कि बकरी बेचने से मिले नौ हजार रुपये में 8400 रुपये खर्च हो गए, 600 रुपये बचे थे जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने इसके साथी शहवाज को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। विधिक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने उ...