Pratapgarh Kunda News: बकरी चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 16 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव में शनिवार दोपहर बकरी चोरी के आरोप में बाइक सवार दो युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों युवकों की पिटाई करने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरखेलपुर निवासी भगना देवी गौतम शनिवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के पास नहर किनारे बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान वह पानी पीने के लिए कुछ देर के लिए घर चली गईं। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और एक बकरी को बाइक पर लादकर भागने लगे। बकरी लेकर बाइक से भाग रहे युवकों पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई। लोगों ने शोर मचाते हुए उनका पीछा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने गोगलापुर नहर के पास दोनों युवको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.