Pratapgarh Kunda News: बकरी के विवाद में महिला को पीटा, चार पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 24 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के तख्त का पुरवा गांव निवासी ओम प्रकाश केसरवानी की पत्नी आरती केसरवानी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 22 सितम्बर की शाम करीब सात बजे गांव के ही संतलाल की बकरी उसकी सब्जी खाने लगी। बकरी को लेकर उलाहना देने उसके घर गई तो आरोपी उसे पीटने लगे। शोर मचाने पर जब उसकी ननद बचाने गई तो उसको भी पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता आरती केसरवानी की तहरीर पर पुलिस ने संतलाल, सियालाल, शिवमूरत, कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.