प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर खागल निवासी दुर्गेश शर्मा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर पीतल, स्टील के बर्तन, साइकिल, स्टील की टंकी, सोने-चांदी के आभूषण, खाद्यान्न, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान समेट ले गए थे। कोतवाल आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामपुर खागल निवासी मनीष शर्मा को पृथ्वीगंज बाजार के पास से गिरफ्तार कर चोरी की साइकिल बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी अंकुश के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अनाज, बर्तन और गैस सिलेंडर फेरी वालों को बेच दिया। जबकि सोने-चांदी के आभूषण सूरत में बेच दिए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सूने घर में चोरी करने वाला दूसरा आरोपित भी गया जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...