Pratapgarh Kunda News: बंद मकान की खिड़की काटकर लाखों की चोरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 23 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी समय लाल सरोज का गांव की मेन सड़क पर घर है। एक माह पहले समय लाल घर में ताला बंद कर मुम्बई चले गए। बुधवार रात चोरों ने बंद घर की खिड़की काटकर भीतर घुसे। चोर घर में रखे आलमारी, बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात, कीमती सामानों संग लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। गुरुवार सुबह लोगों ने सामान बिखरा देखा तो अवाक रह गए। समयलाल के भाई सम्मन ने घटना की जानकारी उसको दी और यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची। खबर मिलते ही समयलाल घर के लिए रवाना हो गया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.