प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 28 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मसनी निवासी रवीन्द्र कुमार शुक्ल ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि बेटा पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में पत्नी के साथ रहकर नौकरी करता है। जुलाई में घर में ताला बंद कर पीड़ित भी बेटे और बहू के पास दिल्ली चला गया। तीन महीने से अधिक समय बीतने के बाद मंगलवार को वह घर लौटे तो देखा कि अंदर कमरे का ताला तोड़कर सामान और बर्तन चोरी हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...