Pratapgarh Kunda News: बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 26 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा। फतनपुर थाना क्षेत्र के बेहदौल खुर्द गांव निवासी राजकुमार शुक्ल पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद शुक्ल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपनी मां और दो भाइयों के साथ एक ही घर में रहते हैं। वर्तमान में पूरे परिवार के साथ कल्याण, महाराष्ट्र में रह रहे हैं। 24 अगस्त की सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके घर का ताला टूटा है। सूचना पर वह ट्रेन से 25 अगस्त की रात आठ बजे घर पहुंचे। घर के अंदर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखे लगभग 50 हजार रुपये नकद, लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, 25 हजार रुपये के पीतल के बर्तन और कपड़े चोरी हो गए थे। नवंबर में उनकी बेटी की शादी भी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.