Pratapgarh Kunda News: बंदियों ने लिया आजीवन नशामुक्त रहने का संकल्प
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को नशे की लत से दूर रखने और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से ब्रह्मकुमारी संस्थान की ओर से रक्षासूत्र एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। संस्थान के प्रतिनिधियों ने बंदियों को आजीवन नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई। ब्रह्माकुमारी संस्थान की हेमा, संजीवनी, सीमा, राकेश एवं रितुल विश्वकर्मा ने बंदियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। संस्था की ओर से बंदियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें नशामुक्त जीवन का संकल्प दिलाया गया। 300 पुरुष बंदियों ने रक्षासूत्र बंधवाया। इस दौरान जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी, वीरेन्द्र कुमार वर्मा जेलर, शारदा देवी और कमलेश कुमार डिप्टी जेलर आदि मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.