प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 2 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के पुरवियन का पुरवा मोहल्ला निवासी रामचरन यादव ने पुलिस को तहरीर दी कि एक अगस्त को वह मजदूरी कर पांच बजे घर पहुंचा तो परिवार के लोग उसके हिस्से में खाद की बोरी उतार रहे थे। जब उसने मना किया तो गालियां देते हुए भिड़ गए और मारपीट करने लगे। उसे घसीट कर लाठी से मारा पीटा। उसकी पत्नी और आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित राम चरन यादव की तहरीर पर पुलिस ने राम नरेश यादव, अनिल यादव, अनीता यादव, श्रेया यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...