Pratapgarh Kunda News: फुल्की विक्रेता को मकान मालिक ने पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 30 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। जालौन के कोंच थानाक्षेत्र के बातों गांव निवासी भागीरथी का 24 वर्षीय बेटा कुंडा में किराए के कमरे में रहकर फुल्की बेचता है। आरोप है कि किसी बात से नाराज होकर शनिवार को उसे मकान मालिक ने पीट दिया। पीड़ित ने सीएचसी में इलाज कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी। दूसरी घटना में हथिगवां के बेती गांव निवासी राम सुमेर पटेल के 34 वर्षीय बेटे कल्लू सरोज को गांव के कुछ लोगों ने आपसी विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने उसका सीएचसी में इलाज कराया और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.