प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 18 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। शहर के सेंट एंथोनी स्कूल परिसर में मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता हुई। मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अंडर-17 बालक वर्ग में प्रयागराज और प्रतापगढ़ के बीच खेला गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश लाकड़ा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारम्भ किया। अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग दोनों में विजेता प्रयागराज और उपविजेता प्रतापगढ़ की टीम रही। अंडर-17 और 19 बालक दोनों वर्गो में विजेता प्रतापगढ़ की टीम रही और उपविजेता प्रयागराज रही। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली तीसरी टीम कौशांबी रही। प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए प्रतापगढ़ के 25 खिलाड़ियों का चयन हुआ। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह, आबाद अहमद, विनोद यादव, विनोद कुमार, प्रधान...