Pratapgarh Kunda News: फसल जोतने से रोकने पर पीटा,नौ पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 18 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, हिन्दुस्तान संवाद। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गहनेरु बाग डंडौली गांव निवासी उर्मिला देवी पुत्री श्रीकृष्णा ने पुलिस को तहरीर दी। उसने अपने हिस्से की जमीन पर धान की रोपाई की थी। 16 अगस्त की सुबह कुछ लोग लाठी-डंडा, घातक हथियार लेकर पहुंचे। उसकी धान की फसल को जबरन ट्रैक्टर चलाकर जोतवाने लगे। मना करने पर गालियां देते हुए उस पर लाठी से हमले का प्रयास किया, पूरी फसल नष्ट कर जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता उर्मिला देवी की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश कुमार,राम समुझ, राम नरेश को नामजद करते हुए छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.