प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 8 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा सुजौली गांव निवासी राजेन्द्र सोनकर फल का थोक और फुटकर कारोबार करता है। बुधवार रात वह अपने वाहन से फल लेने कानपुर मंडी गया था। गुरुवार को वह फल लादकर घर लौट रहा था। गांव के पहले ही अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। फल कारोबारी ने कूद कर अपनी जान बचाई, हालांकि इस दौरान उसे मामूली चोटें आई। आसपास के लोगों ने वाहन को सीधा करवाकर फलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...