प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 16 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। युवक के परदेश से घर आते ही उसकी प्रेमिका भी उससे मिलने पहुंच गई। कुछ देर बाद प्रेमिका के परिजन भी पहुंचे और युवक पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। उसके पिता ने छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है। रानीगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अमर बहादुर का गांव की एक युवती से प्रेम संबंध थे। सिकंदराबाद में रहने वाला अमर बहादुर शनिवार शाम घर आया तो प्रेमिका भी उससे मिलने पहुंच गई। तभी प्रेमिका के घरवाले भी पहुंचे और उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। वह उनके साथ जाने को तैयार नहीं हो रही थी। इस दौरान कहासुनी होने लगी। आरोप है कि प्रेमिका के घर वालों ने अमर बहादुर पर हमलाकर उसका सिर फोड़ दिया। उसे ट...