प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। स्थानीय हेमवती नन्दन बहुगुणा पीजी कॉलेज के सभागार में बुधवार को प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र मिश्र की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा मिश्रा ने डॉ. वीरेन्द्र के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने डॉ. वीरेन्द्र के चिकित्सा तथा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, विशिष्ट अतिथि इं. जितेन्द्र त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का संयोजन इं. सिद्धार्थ त्रिपाठी ने किया। डॉ. निशांत पांडेय, डॉ. वाचस्पति मिश्र और डॉ. जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. फणींद्र नारायण मिश्र ने किया। इस मौके पर डॉ. शिवकुमार यादव, डॉ. ऐश्वर्य तिवारी, डॉ. अभिषेक पांडेय,...