Pratapgarh Kunda News: प्रबंधक की पत्नी के निधन पर पूर्व मंत्री ने जताया शोक
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 13 -- Pratapgarh Kunda News: ढकवा। आसपुर देवसरा क्षेत्र के रत्तीपुर गांव स्थित बाबा मानशाह जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक बृजेश बहादुर सिंह की पत्नी प्रीतू सिंह के आकस्मिक निधन पर सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन ईश्वर परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार के सदस्य एवं शुभचिंतक भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.