प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 26 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। इलाके के मादामई निवासी मनीष पाल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रामकृष्ण पाल, लक्ष्मीकांत यादव, अभिनव पाल, अनामिका पाल सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 25 अक्तूबर को आरोपी उसके घर से सटाकर बिजली का पोल लगा रहे थे। पीड़ित ने पोल को घर के पास लगाने का विरोध करते हुए दूर लगाने की बात कही तो आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित जख्मी हो गया। शोर मचाने पर गांव के लोग बीच-बचाव के लिए दौड़े तो आरोपी मौके से भाग निकले। यह भी पढ़ें- Mau News: तीन लोगों को मारपीटकर घायल करने के मामले में केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...