प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 19 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा,संवाददाता। शौच को गई वृद्धा का पैर फिसलने से वह नहर के पानी में गिर गई। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। वृद्धा के मौत की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी दूधनाथ गौतम की 60 वर्षीय पत्नी कमला देवी मंगलवार शाम घर से शौच को निकली। गांव के बाहर नहर में शौच करने के दौरान उसका पैर अचानक फिसला तो वह नहर में जा गिरी और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। वृद्धा की साड़ी पानी में तैरते देख लोगों को उसके डूबने की जानकारी हुई। लोगों ने उसको बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थीं। महिला के मौत की खबर मिलते ही परिजन बिलख पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हिंदी हिन्दुस्ता...