Pratapgarh Kunda News: पैर धुलते समय किशोर फिसलने से नदी में डूबा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 15 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मानधाता के पल्हान गांव निवासी मोहम्मद मोबीन का 13 वर्षीय बेटा आसिफ गुरुवार दोपहर बच्चों के साथ घर से करीब 200 मीटर दूर बकुलाही नदी की ओर गया था। पैर में मिट्टी लगने पर वह नदी में धुलने लगा। तभी फिसलकर गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर एसओ धनंजय राय पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने आसिफ की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मानिकपुर से एसडीआरएफ के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.