प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा कोतवाली के बसहीपुर गांव निवासी सोनू पटेल पुत्र भुवाल पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दो अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे घर की छत पर आई नीम की डाल की छंटाई कर रहा था। तभी पड़ोसी गालियां देते हुए उसे पीटने लगे, बहन प्रीती ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसे भी पीटे और जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित सोनू पटेल की तहरीर पर पुलिस ने रामफल, विनीत, परहिन, श्वेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: पेड़ के विवाद में भाई-बहन को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...