प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 8 -- Pratapgarh Kunda News: दो दिन पहले हुई बारिश में मिट्टी गलने से शनिवार सुबह कुंडा जेठवारा मार्ग पर एक बबूल का गिरते समय उसके साथ विद्युत पोल भी गिर गया। इससे करीब 50 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आवागमन भी पूरी तरह से बंद हो गया। नगर पंचायत कर्मियों ने पेड़ काटकर करीब दो घंटे बाद आवागमन बहाल कराया। बिजली की आपूर्ति शाम तक बहाल नहीं हो सकी। जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा सासुपुर के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक बबूल का बड़ा पेड़ गिरने से लगा तो सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल उसकी चपेट में आने से गिर गया। तार के झटके से एक और पोल गिर गया। इससे जेठवारा-कुंडा मार्ग आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। कुछ ही देर में वाहनों की कतार बड़ी होने लगी। मुख्यालय की ओर जा रही दो एंबुलेंस भी इसमें फंस गई। बसों के साथ ही अन्य च...