प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 22 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा के किलाई कादीपुर गांव में कुछ लोग गुरुवार सुबह प्रेमशंकर सिंह के घर के पास लगे पेड़ उखाड़कर जमीन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। प्रेम शंकर की पत्नी प्रियंका ने विरोध किया तो लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। प्रियंका ने मामले में राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रत्ना सिंह और अनीता सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...