प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 4 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव निवासी अंकित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह बीती रात 9 बजे के तेल लेने के लिए रेडीगारापुर स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इस दौरान गांव के समीप अचानक तीन बाइकों से आए लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपी उसके और साथ रहे प्रमोद हरिजन को लाठी-डंडा सरिया आदि से पीटने लगे। घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी जा चुके थे। पीड़ित पक्ष शनिवार दोपहर पट्टी कोतवाली आया और गंभीर आरोपों का प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है फिलहाल पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...