प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। शहर के देवकली मोड़ निवासी राजेंद्र गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र राहुल का मंगलवार शाम शहर के बलीपुर स्थित एक पंप पर बाइक में पेट्रोल भराने के दौरान कर्मचारियों से विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारियों ने उसे बंदूक की बट और रॉड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे वह बेहोश हो गया। उसका प्रयागराज में इलाज चल रहा है। पीड़ित की मां ऊषा गुप्ता ने पेट्रोलपंप के कर्मचारियों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...