प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 15 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। जेएमजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कालाकांकर में गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती विद्यार्थियों ने मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के अध्यक्ष वीएन शुक्ल, ट्रस्टी आरके शुक्ल ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर मार्ल्यापण कर उनको नमन करते हुए किया। प्रधानाचार्य मुनीश शर्मा ने डॉ.कलाम के राष्ट्र निर्माण, विज्ञान एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने को प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर दिवाकर पांडेय, हेमंत सिंह, प्रदीप कुमार, अंकिता, अंकित शुक्ला, वीरेन्द्र शुक्ला, उपेन्द्र विक्रम, लाल कुमार, गोविन्द, माधव शरण, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, आफर...