प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 7 -- Pratapgarh Kunda News: जामताली। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के कोठियाही गांव निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक 80 वर्षीय अशोक मिश्रा की सोमवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें प्रयागराज मे भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनका निधन हो गया। आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के शिक्षकों में शोक की लहर छा गई। शिक्षक रविंद्र सिंह, संजय मिश्रा, आलोक तिवारी रामानंद, अखिलेश, बृजेश सहित शिक्षकों, समाजसेवियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...