प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 1 -- Pratapgarh Kunda News: जामताली। जामताली बाजार निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक जगदीश प्रसाद उमरवैश्य काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे उनकी तबीयत अचानक खराब हुई परिजन प्रयागराज अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनका निधन हो गया। वह लगभग 70 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के शिक्षकों में शोक की लहर छा गई। उनके निधन पर राजेश्वर प्रसाद दुबे, प्रमोद कुमार दुबे प्रधान, रामानंद ओझा, मुन्नू सिंह, अमर सिंह, संजय सिंह, करमचंद उमरवैश्य, शंकर लाल उमरवैश्य, कैलाश उमर वैश्य, महेंद्र कुमार उमरवैश्य, श्रीराम उमरवैश्य, अनंत कुमार, संगम लाल गुप्ता, भगवान गुप्ता सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। शनिवार को प्रयागराज में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...