Pratapgarh Kunda News: पूर्व जिला जज के बड़े भाई का निधन
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 24 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी पूर्व जिला जज और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व प्रमुख सचिव (न्याय) रह चुके शशिकांत पांडेय के 70 वर्षीय बड़े भाई श्रीकांत पांडेय का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार और मोलनापुर गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निधन के बाद श्रीकांत पांडेय के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। जहां देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन पर परिजनों, रिश्तेदारों एवं क्षेत्र के लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.