प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 22 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरांय भवानीसंग ग्राम पंचायत निवासी पंकज पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। गांव में पूजा पंडाल सजाया गया। श्रद्धालुओं के दिए गए सहयोग राशि पूजा पंडाल की दानपेटिका में 15 हजार रुपये रखे थे। आरोप है कि 20 अक्तूबर की रात करीब तीन बजे गांव का ही राजेन्द्र पटेल दान पेटिका तोड़कर उसमें रखे चढ़ावे के 15 हजार रुपये उठा ले गया। पंकज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र पटेल के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...