Pratapgarh Kunda News: पुलिस से अभद्रता, पथराव और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 31 -- Pratapgarh Kunda News: शहर के करीब भंगवा गांव में बुधवार दोपहर ट्रैक्टर से कुचलकर छात्रा की मौत के बाद शाम को भंगवा चुगी के पास जाम लगाने में छह लोगों को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन पर पुलिस से अभद्रता, पथराव और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। नगर कोतवाली के भंगवा जूड़ा का पुरवा निवासी संदीप कुमार गौतम की आठ वर्षीय बेटी रितिका की बुधवार दोपहर स्कूल से लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों संग ग्रामीणों ने भंगवा चुंगी के पास अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। शव उठाने को लेकर लोगों की पुलिस से खासी झड़प हो गई। शहर में जाम की स्थिति बन गई और एंबुलेंस भी फंस गई। गुरुवार सुबह छात्रा के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद रात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.