प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 6 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को शहर के जीआईसी मैदान में आगमन पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुबह एडीजी जोन ने सभा स्थल के साथ पार्किंग, रूट का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। शाम को डीएम-एसपी ने ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों को संबोधित करने के बाद हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक रिहर्सल कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे पुलिस लाइन में होगा। सोमवार को एडीजी जोन प्रयागराज ज्योति नारायण ने हेलीपैड, रास्ते के साथ ही कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मंच की सुरक्षा, बैरिकेडिंग की मजबूती के साथ वीआईपी दीर्घा के मानक परखा। पार्किंग स्थल यातायात प्रबंधन की जानकारी ली। कार्यक्रम स्थल से आपात निकासी, चिकित्स...