Pratapgarh Kunda News: पुलिस ने दो वारंटी किए गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 25 -- Pratapgarh Kunda News: सुवंसा। फतनपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अभियान चलाकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक रामबली चौहान ने छापामारी कर बैरमपुर निवासी राम लखन और भीट निवासी इन्द्रजीत उर्फ इन्द्र प्रताप उर्फ छोटे को गिरफ्तार किया। राम लखन के खिलाफ वर्ष 1994 में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था। वहीं इन्द्रजीत के खिलाफ वर्ष 1986 में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज थे। दोनों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट-2, प्रतापगढ़ से गैर जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल सुनील यादव, दीपक राजभर, रिजर्व आरक्षी अरविन्द यादव और पृथ्वी सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.