प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 30 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थानाक्षेत्र के अचकवापुर नरियांवा गांव निवासी दीप तिवारी गांव के गोरखा मोड़ पर सब्जी और चाय नाश्ते की दुकान चलाते हैं। शनिवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए। रात में चोर दुकान में नकब लगाकर भीतर घुसे और गैस सिलेंडर, सब्जी के सामान समेत हजारों का सामान समेटकर जैसे ही बाहर निकले, पुलिस की जीप आ गई। पुलिस टीम को देखते ही चोर सामान छोड़कर भाग निकले। गश्ती टीम में रहे दरोगा संतोष पासवान ने काफी दूर तक चोरों का पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं लगे। पुलिस ने दीप तिवारी को सूचना दी और सामान लेकर थाने चले गए। रविवार सुबह पीड़ित को थाने बुलाकर उसका सामान वापस किया। एसओ संदीप तिवारी का कहना है कि सामान दुकानदार को वापस कर दिया गया है, कोई तहरीर नही मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...