प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 13 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। वाटर पार्क के पानी भरे गड्ढे में बालिका के डूबने से मौत होने से पूरा परिवार सदमे में था। राजा भैया के निर्देश पर प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव पीड़ित के घर पहुंचे। पार्टी की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक दिया। कुंडा के ग्राम पंचायत अलुवामई गांव निवासी सुशील केसरवानी की नौ वर्षीय मासूम बेटी को कुछ दिन पहले गांव में बने वाटर पार्क के पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी। उसी मामले को लेकर जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने पार्टी की ओर से एक लाख रुपये की मदद देने का निर्णय लिया। राजा भैया के निर्देश पर प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव समर्थकों संग पीड़ित के घर पहुंचे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनोद पटेल, राजा भैया ...