प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 30 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली के मनगढ़ गांव निवासी देवानंद पांडेय ने मानिकपुर पुलिस को तहरीर दी। वह होमगार्ड के पद पर सेवारत है, मौजूदा समय में पीआरवी (यूपी 112) के चालक के रूप में मानिकपुर थाने में सेवारत है। 18 सितंबर को करीब तीन बजे मारपीट की सूचना मिली तो वह तिवारीपुर के पास सड़क किनारे घटना की सूचना ले रहा था। तभी लालजी मौर्य निवासी मनिहारी टोला राजघाट मानिकपुर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे उसका पैर तीन जगह से टूट गया। इसमें बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित होमगार्ड देवानंद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लालजी मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...